भजन संहिता 136:12-20 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

12. बलवन्त हाथ और बढ़ाई हुई भुजा से निकाल लाया, उसकी करूणा सदा की है।

13. उसने लाल समुद्र को खण्ड खण्ड कर दिया, उसकी करूणा सदा की है।

14. और इस्राएल को उसके बीच से पार कर दिया, उसकी करूणा सदा की है।

15. और फिरौन को सेना समेत लाल समुद्र में डाल दिया, उसकी करूणा सदा की है।

16. वह अपनी प्रजा को जंगल में ले चला, उसकी करूणा सदा की है।

17. उसने बड़े बड़े राजा मारे, उसकी करूणा सदा की है।

18. उसने प्रतापी राजाओं को भी मारा, उसकी करूणा सदा की है।

19. एमोरियों के राजा सीहोन को, उसकी करूणा सदा की है।

20. और बाशान के राजा ओग को घात किया, उसकी करूणा सदा की है।

भजन संहिता 136