नहेमायाह 12:17-24 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

17. अबिय्याह का जिक्री; मिन्यामीन के मोअद्याह का पिलतै।

18. बिलगा का शम्मू; शामायह का यहोनातान।

19. योयारीब का मत्तनै; यदायाह का उज्जी।

20. सल्लै का कल्लै; आमोक का एबेर।

21. हिल्किय्याह का हशब्याह; और यदायाह का नतनेल।

22. एल्याशीब, योयादा, योहानान और यद्द के दिनों में लेवीय पितरों के घरानों के मुख्य पुरुषों के नाम लिखे जाते थे, और दारा फारसी के राज्य में याजकों के भी नाम लिखे जाते थे।

23. जो लेवीय पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष थे, उनके नाम एल्याशीब के पुत्र योहानान के दिनों तक इतिहास की पुस्तक में लिखे जाते थे।

24. और लेवियों के मुख्य पुरुष ये थे: अर्थात हसब्याह, शेरेब्याह और कदमीएल का पुत्र येशू; और उनके साम्हने उनके भाई परमेश्वर के भक्त दाऊद की आज्ञा के अनुसार आम्हने-साम्हने स्तुति और धन्यवाद करने पर नियुक्त थे।

नहेमायाह 12