38. पशहूर की सन्तान बारह सौ सैंतालीस,
39. हारीम की सन्तान एक हजार सतरह।
40. फिर लेवीय, अर्थात येशू की सन्तान और कदमिएल की सन्तान होदब्याह की सन्तान में से चौहत्तर।
41. फिर गवैयों में से आसाप की सन्तान एक सौ अट्ठाईस।
42. फिर दरबानों की सन्तान, शल्लूम की सन्तान, आतेर की सन्तान, तल्मोन की सन्तान, अक्कूब की सन्तान, हतीता की सन्तान, और शोबै की सन्तान, ये सब मिल कर एक सौ उनतालीस हुए।
43. फिर नतीन की सन्तान, सीहा की सन्तान, हसूपा की सन्तान, तब्बाओत की सन्तान।