उत्पत्ति 46:9-13 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

9. और रूबेन के पुत्र, हनोक, पललू, हेस्रोन, और कर्म्मी थे।

10. और शिमोन के पुत्र, यमूएल, यामीन, ओहद, याकीन, सोहर, और एक कनानी स्त्री से जन्मा हुआ शाऊल भी था।

11. और लेवी के पुत्र, गेर्शोन, कहात, और मरारी थे।

12. और यहूदा के एर, ओनान, शेला, पेरेस, और जेरह नाम पुत्र हुए तो थे; पर एर और ओनान कनान देश में मर गए थे। और पेरेस के पुत्र, हेस्त्रोन और हामूल थे।

13. और इस्साकार के पुत्र, तोला, पुब्बा, योब और शिम्रोन थे।

उत्पत्ति 46