उत्पत्ति 46:8-12 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

8. याकूब के साथ जो इस्राएली, अर्थात उसके बेटे, पोते, आदि मिस्र में आए, उनके नाम ये हैं: याकूब का जेठा तो रूबेन था।

9. और रूबेन के पुत्र, हनोक, पललू, हेस्रोन, और कर्म्मी थे।

10. और शिमोन के पुत्र, यमूएल, यामीन, ओहद, याकीन, सोहर, और एक कनानी स्त्री से जन्मा हुआ शाऊल भी था।

11. और लेवी के पुत्र, गेर्शोन, कहात, और मरारी थे।

12. और यहूदा के एर, ओनान, शेला, पेरेस, और जेरह नाम पुत्र हुए तो थे; पर एर और ओनान कनान देश में मर गए थे। और पेरेस के पुत्र, हेस्त्रोन और हामूल थे।

उत्पत्ति 46