अय्यूब 20:13-17 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

13. और वह उसे बचा रखे और न छोड़े, वरन उसे अपने तालू के बीच दबा रखे,

14. तौभी उसका भोजन उसके पेट में पलटेगा, वह उसके अन्दर नाग का सा विष बन जाएगा।

15. उसने जो धन निगल लिया है उसे वह फिर उगल देगा; ईश्वर उसे उसके पेट में से निकाल देगा।

16. वह नागों का विष चूस लेगा, वह करैत के डसने से मर जाएगा।

17. वह नदियों अर्थात मधु और दही की नदियों को देखने न पाएगा।

अय्यूब 20