1 राजा 4:1-6 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

1. राजा सुलैमान तो समस्त इस्राएल के ऊपर राजा नियुक्त हुआ था।

2. और उसके हाकिम ये थे, अर्थात सादोक का पुत्र अजर्याह याजक, और शीशा के पुत्र एलीहोरोप और अहिय्याह प्रधान मंत्री थे।

3. अहीलूद का पुत्र यहोशापात, इतिहास का लेखक था।

4. फिर यहोयादा का पुत्र बनायाह प्रधान सेनापति था, और सादोक और एब्यातार याजक थे!

5. और नातान का पुत्र अजर्याह भणडारियों के ऊपर था, और नातान का पुत्र जाबूद याजक, और राजा का मित्र भी था।

6. और अहीशार राजपरिवार के ऊपर था, और अब्दा का पुत्र अदोनीराम बेगारों के ऊपर मुखिया था।

1 राजा 4